Mauni Amavasya 2020 : 24 जनवरी मौनी अमावस्या कुंडली में है शनिदोष तो करें इन चीजों का दान | Boldsky

2020-01-23 44

मौनी अमावस्या इस साल 24 जनवरी को पड़ रही है। इस बार की मौनी अमावस्या कई मायनों में खास बताई जा रही है। दरअसल इस बार न्याय के देवता शनि 30 वर्षों के बाद मौनी अमावस्या के ही दिन मकर राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिसकी वजह से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मौनी अमावस्या पर व्यक्ति को दान , पुण्य और जाप करना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से अश्वमेघ यज्ञ करने के समान फल मिलता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि की दशा चल रही है या उसका शनि भारी है तो मौनी अमावस्या के दिन किया गया इन चीजों का दान उसकी समस्या दूर कर सकता है।

#Mauniamavasya #Shanidosh #Amavasyadaan